Khel karate Mel by Sudhir Srivastava

 खेल कराते मेल

Khel karate Mel by Sudhir Srivastava


============

राष्ट्रीय एकता की मिसाल 

देखना चाहते हो तो

खेल और खिलाड़ियों को देखो।

देश के अलग अलग राज्यों

अलग अलग जिलों, क्षेत्रों से

कोने कोने से अनदेखे अन्जाने,

भिन्न भिन्न संस्कृति सभ्यता

संस्कार, जलवायु में रचे बसे

भिन्न जाति धर्म भाषा वाले खिलाड़ी

एकता का पाठ हमें सिखाते हैं,

खेलों के जरिये आपस में

मेल, मैत्री भाव जगाते हैं।

एक टीम के रूप में 

सबसे पहले भारतवासी होने का

संदेश हमारे बीच फैलाते हैं,

खेलों से हमें मैत्री भाव बताते हैं

एक सूत्र में बँधकर सफलता का

विजयी पाठ भी हमें पढ़ाते हैं।

हम मेल मिलाप कैसे करें?

सारी दुनियां के खिलाड़ी 

खेलों के जरिये 

आखिर यही तो बताते हैं।

◆ सुधीर श्रीवास्तव

      गोण्डा, उ.प्र.

    8115285921

© मौलिक, स्वरचित

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url