Balkavita chidiya by mainudeen kohri

 बाल कविता
 चिड़िया

      

Balkavita chidiya by mainudeen kohri

चूं - चूं चीं - चीं करती चिड़िया ।

सब  के मन को भाती चिड़िया ।।


फुदक - फुदक कर उड़ती चिड़िया ।

नहीं पकड़ में आती चिड़िया ।।


सुन्दर - सुन्दर पंखों  वाली ।

तिनका चुन- चुन लाती चिड़िया ।।


फर्र- फर्र  फुर्र - फुर्र उड़ती चिड़िया ।

दाना चुन - चुन लाती चिड़िया ।।


स्वरचित / अप्रकाशित रचनाएं

मईनुदीन कोहरी नाचीज़ बीकानेरी

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url