दिल्ली शहर-डॉ. माध्वी बोरसे

February 07, 2022 ・0 comments

दिल्ली शहर!

दिल्ली शहर-डॉ. माध्वी बोरसे
भारतीय गणराज्य की राजधानी,
इसका इतिहास है गौरवशाली,
एक विशेष केंद्र शासित प्रदेश,
महाभारत काल से इसका उल्लेख रहा विशेष!

देश की विधि, न्याय और प्रशासन,
यहीं से ही होता है इन सब का संचालन,
राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, यहां है स्थित,
सभी पर्यटको को करती है आकर्षित!

यहां की प्रमुख भाषाएं एवं बोली,
हिंदी, पंजाबी, उर्दू और अंग्रेजी,
प्राचीन काल से इंद्रप्रस्थ के नाम से जाना जाता,
उत्तर भारत का सबसे बड़ा व्यवसायिक केंद्र कहलाता!

लाल किला, जामा मस्जिद, कुतुब मीनार, राजघाट,
इंडिया गेट, अक्षरधाम मंदिर, दिल्ली हाट,
यहां सभी जगहों की सबसे खूबसूरत बात,
यहां के दार्शनिक स्थल में बसता प्राचीन और पौराणिक इतिहास!!

डॉ. माध्वी बोरसे!
(स्वरचित व मौलिक रचना)
राजस्थान (रावतभाटा)



Post a Comment

boltizindagi@gmail.com

If you can't commemt, try using Chrome instead.