आज रक्तदान दिवस है देवदूत बन जाइए
June 24, 2022 ・0 comments ・Topic: poem Veena_advani
आज रक्तदान दिवस है
देवदूत बन जाइए
![]() |
वीना आडवाणी तन्वी |
किसी मरीज़ को रक्त दान कर
किसी के लिए जीवनदान देकर देवदूत बन जाइए
मुस्कान किसी के लबों पर लाईए।।
देवदूत बन जाइए।।२।।
अस्पतालों में बहुत से बेबस बेचारे
रक्त कि बूंद के लिए तरसते प्यारे
एक यूनिट से बचे ये न्यारे
आईए इनमें आशा की किरण जगाइए।।
देवदूत बन जाइए।।२।।
समस्त भारत देश में सहयोग करवाईये
हर राज्य के लोगों को अपना बतलाईये
अपने पन से ही सम्मान दे सहयोग करजाईये।।
देवदूत बन जाइए।।२।।
आशा की किरणों अटेंडरों में भर जाईये
उनके परिवार के सदस्य को बचा खुशी दिलाईये
फूटेगा खुद के भीतर भी खुशी का ज्वार तब
जब दुआओं से सबकी अपनी झोली भरी सी पाईये।।
देवदूत बन जाइए।।२।।
वीना आडवाणी तन्वी
नागपुर, महाराष्ट्र
Post a Comment
boltizindagi@gmail.com
If you can't commemt, try using Chrome instead.