कहां खो रही है....?

September 14, 2022 ・0 comments

नन्हीं कड़ी में....
🌞 आज की बात 🌞

🌹 कहां खो रही है....?(कविता)🌹

मेरे देश की ये हालत
देखो क्या हो रही है....?
हिंद देश की हिंदी भाषा
कहां खो रही है....?

ढूंढती रही इसे
दर-बदर-इधर-उधर,
अंग्रेजी भाषा के प्रभुत्व ने
लिया इसे जकड़.....

कहां खो रही है
मेरी हिंदी कहां खो रही है?
देवनागरी लिपि मेरी
कहां खो रही है....?

क्यों आज इसकी हालत
दयनीय हो गई है....?
क्यों हिंदी किताबें
गुमसुम सी हो रही हैं....?

हिंदी भाषा है इतनी
सुमधुर जानी पहचानी,
फिर भी परीक्षा प्रणाली से
हिंदी भाषा दूर हो रही है....

हमारी पहचान देखो
धूमिल हो रही है,
हिंद देश की हिंदी भाषा
क्यों ऐसे खो रही है....?

हिंदी भाषा से ही
भारत की पहचान पुरानी,
तभी तो मानता है इसे
अपनी भाषा हर हिंदुस्तानी

है निराली यह भाषा
बोलता हर एक हिंदुस्तानी,
हिंदी भाषा से ही है
शान हमारी तुम्हारी....

ऐ नौजवानों ! तुम
न खोने दो यूं इसे,
मर भी जाएं तो भी
ना इसे हम कभी बिसरे....

मेरे देश की ये हालत
देखो क्या हो रही है.....?

About author 

Tamanna matlani

तमन्ना मतलानी
गोंदिया(महाराष्ट्र)

Post a Comment

boltizindagi@gmail.com

If you can't commemt, try using Chrome instead.