भारत-डॉ. माध्वी बोरसे!
December 18, 2021 ・0 comments ・Topic: poem
भारत!
दक्षिणी एशिया का सबसे बड़ा देश है भारत,
कृषि प्रधान देश है भारत,विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है भारत,
एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतान्त्रिक गणराज्य सविधान घोषित करता है भारत!
वर्तमान में 28 राज्यों तथा 8 केन्द्रशासित प्रदेशों में बँटा हुआ है भारत,
भाषाओं में विश्व के समृद्धतम देशों में से एक है भारत,
भारतीय आस्ट्रेलियाई प्लेट का उपखण्ड के ऊपर स्थित है भारत,
मुद्रा स्थानांतरण की दर से, अर्थव्यवस्था विश्व में दसवें और क्रयशक्ति के अनुसार तीसरे स्थान पर हे भारत!
चीन के बाद विश्व का दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है भारत,
फिल्म उद्योग, दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सिनेमा का उत्पादन करता है भारत,
भौगोलिक रूप से एशिया महाद्वीप के दक्षिण में स्थित है भारत,
कई भाषाएं, कई धर्म, कई त्यौहार, कई ऋतु और कई रंग से भरा है भारत!
कई भाषाएं, कई धर्म, कई त्यौहार, कई ऋतु और कई रंग से भरा है भारत!
Post a Comment
boltizindagi@gmail.com
If you can't commemt, try using Chrome instead.