सरोजिनी नायडू!-डॉ. माध्वी बोरसे

February 14, 2022 ・0 comments

सरोजिनी नायडू!

सरोजिनी नायडू!-डॉ. माध्वी बोरसे
हमारे देश की कोकिला,
एक महान क्रांतिकारी महिला,
बेहतरीन इनकी साहित्य गतिविधियां,
अनेकों इनकी प्रसिद्धिया!

सच्ची देशभक्त और क्रांतिकारी वीरांगना,
हम सभी के लिए आदर्श का प्रतीक और प्रेरणा,
डट कर किया ब्रिटिश शासन के खिलाफ सामना,
आजाद भारत की थी उनकी अंत तक कामना!

कभी कविताएं,कभी संगीत,
गांधी जी के विचारों से प्रभावित,
कभी साहित्यिक तो कभी राजनीतिक,
12 वर्ष की उम्र में उन्होंने पास कर ली मैट्रिक!

प्रथम महिला अध्यक्ष और राज्यपाल,
सरोजिनी जी ने आंदोलन की बागडोर को संभाल,
जोशीली कविता से बदल दिया देश का हाल,
जागरूकता और महिला सशक्तिकरण की हे यह मिसाल!!

डॉ. माध्वी बोरसे!
(स्वरचित व मौलिक रचना)
राजस्थान (रावतभाटा)



Post a Comment

boltizindagi@gmail.com

If you can't commemt, try using Chrome instead.