मां गंगा को शुद्ध करने अनेक मिशन चलाएंगे
August 15, 2023 ・0 comments ・Topic: kishan bhavnani poem
भावनानी के भाव
मां गंगा को शुद्ध करने अनेक मिशन चलाएंगे
मां गंगा को शुद्ध करने अनेक मिशन चलाएंगेइन मिशनों को प्रेरणा दायक बनाएंगे
प्रकृति में संरक्षण का नियम अपनाएंगे
युवा शक्ति को इस शुभ काम में लगाएंगे
गंगा उत्सव मनाने को अब
राष्ट्रव्यापी नदी उत्सव बनाएंगे
मां गंगे की पीड़ा की वास्तविक कहानी
जन-जन तक हम पहुंच जाएंगे
नदी उत्सव सम्मान की परंपरा को
पुनर्जीवित करने का बीज बोएगा
देश का हर नागरिक सचेत होकर
दूषित जल की पीड़ा सुलझाएगा
गंगा की पीड़ा को हम सब तब समझ पाएंगे
जब कचरे का ढेर नदियों में पड़ा पाएंगे
नदियों को स्वस्थ रखने जनता जनजागृति लाएंगे
प्रेरणा के लिए हर साल गंगा उत्सव मनाएंगे
About author
कर विशेषज्ञ स्तंभकार एडवोकेटकिशन सनमुख़दास भावनानी
गोंदिया महाराष्ट्र
Post a Comment
boltizindagi@gmail.com
If you can't commemt, try using Chrome instead.