चलो मिलकर तिरंगा फहराएं

August 15, 2023 ・0 comments

चलो मिलकर तिरंगा फहराएं

चलो मिलकर तिरंगा फहराएं
15 अगस्त का दिन है आया,
देश प्रेम ह्रदय में भरमाया।
भूलें जाती धर्म का भेद ,
क्यों न फिर हुन्दुस्तानी बन जाएँ,
चलो मिलकर तिरंगा फहराएं।
गाएं देशभक्ति के गीत,
हर्ष उमंग संग मेरे मीत।
स्वतंत्रता दिवस का उत्सव फिर मनाएं,
चलो मिलकर तिरंगा फहराएं।
अनगिनत सैनानियों की कुर्बानी को,
करें हम देशवासी नमन।
अपने कर्तव्योँ का पालन करने का,
करें हम सब प्रण।
आजादी के मतवालों के,
सम्मान में शीश झुकाएं,
चलो मिलकर तिरंगा फहराएं।

About author 

 
नंदिनी लहेजा | Nandini laheja
नंदिनी लहेजा
रायपुर(छत्तीसगढ़)
स्वरचित मौलिक अप्रकाशित

Post a Comment

boltizindagi@gmail.com

If you can't commemt, try using Chrome instead.