कविता- भारत देश महान, मेरी आन बान शान

September 13, 2023 ・0 comments

कविता-भारत देश महान, मेरी आन बान शान

कविता- भारत देश महान, मेरी आन बान शान
चांद पर पहुंचे अब सूरज की मिलेगी कमान
जी20 सफ़ल हुआ पूरे हुए अरमान
देश विकास में लगा देंगे जी जान
सफ़ल भारत हर नागरिक के अरमान

भारत देश महान, मेरी आन बान शान
धर्मनिरपेक्षता हैं, भारत की पहचान
हर धर्म त्यौहार संस्कृति का, भारत में सम्मान
अनेकता में एकता, हैं भारत विश्व में बलवान

भारत देश है,बुद्धिजीवियों की खान
कोरोना वैक्सीन बना कर,दी नई पहचान
कोरोनावारियर्स बनकर उभरे भारत की शान
अब फिर बनेगा,भारत सोने की खान

आत्मनिर्भर भारत, बनेगा हर क्षेत्र की जान
हर नागरिक को डालना होगा, इस सोच में जान
सोच में ही छुपा है, कुछ कर गुजरने का ज्ञान
भारत देश महान, मेरी आन बान शान-3

About author

kishan bhavnani
कर विशेषज्ञ स्तंभकार एडवोकेट 
किशन सनमुख़दास भावनानी 

Post a Comment

boltizindagi@gmail.com

If you can't commemt, try using Chrome instead.